Posted on

अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस की डा जय प्रकाश शर्मा ने दी शुभकामनाएं

सन्तकबीरनगर। अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस की उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ उपाध्यक्ष व प्रख्यात समाजसेवी डा जय प्रकाश शर्मा ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एकात्म भाव भारतीय संस्कृति का मूल भाव है। वसुधैव कुटुम्बकम का मंत्र भारत ने ही विश्व को दिया है। आइए एकता, प्रेम,सद्भाव व सौहार्द की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करते हुए विश्व में शांति बनाए रखने का संकल्प ले। डा जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस है और यह हमारी विविधता में एकता का जश्न मनाने का दिन है। गरीबी एवं अशिक्षा का अंधकार का मिटे और विश्व में प्रेम,सौहार्द तथा सद्भाव का नव दीप देदीप्यमान हो,ऐसे पुनीत प्रयासों में ही इस दिवस की सार्थकता है।अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस का उद्देश्य,लोगों को विविधता में एकता की अहमियत बताते हुए जागरूकता फैलाना हैं। विश्व के विभिन्न देश इस दिन अपनी लोगों के बीच शांति,भाईचारा,प्यार, सौहार्द और एकता के संदेश का प्रसार करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस एकजुटता को साझा हितों और उद्देश्यों के बारे में जागरूकता के रूप में परिभाषित किया जाता है जो एक ऐसे समाज में एकता और संबंधों की मनोवैज्ञानिक भावना पैदा करते हैं जो लोगों को एक-दूसरे के साथ बांधते हैं।